जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे हमारे अंदर एक चिंता भी बढ़ती है की हम सक्सेसफुल कैसे बने इसलिए सफल होने के लिए नेपोलियन हिल की 12 सबसे अच्छी किताबें जरूर पढ़ें क्योंकि नेपोलियन हिल ने अपनी किताबों में जो बताया है
वो आपको दुनियां में कभी जानने और सुनने को नहीं मिलेगी, नेपोलियन हिल ने अपनी इन 12 किताबों में सफलता के कुछ ऐसे नियम बताये हैं जिसे जानने और समझने के बाद आप एक सफल इंसान बन सकते हैं।
दुनियां के सबसे महान लेखक नेपोलियन हिल जिन्होंने अपने जीवन में कुछ ऐसे किताबों को लिखा जो पूरी दुनियां में लोकप्रिय बनी जिसे पढ़कर लाखों लोग सक्सेस हुए और आज भी हो रहे हैं। नेपोलियन हिल ने अपनी अधिकांश किताबों में यही बताया की कैसे आप अपनी बड़ी सोच के बदौलत अमीर इंसान बन सकते हैं।
Table of Contents
सफल होने के लिए नेपोलियन हिल की 12 सबसे अच्छी किताबें
जिंदगी में आगे बढ़ना है तो किताबों को पढ़ना बहुत जरुरी है क्योंकि किताब ही वो एकमात्र रास्ता है जो आपको सफलता की पहली सीधी चढ़ने में मदद करती है, दुनियां में बहुत सी ऐसी किताब है जिसे पढ़कर आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है और जब आपका ज्ञान बढ़ेगा तो आपकी वैल्यू बढ़ेगी और जब आपकी वैल्यू बढ़ने लगे तो समझ जाइये की आप सक्सेस्फुल हो गए।
दुनियां में बहुत से लोग है जिनके पास इतना ज्ञान नहीं है की वो सफल हो सके लेकिन दुनियां में बहुत सी किताबें है जिनके अंदर असीम ज्ञान का भंडार छिपा है जिसे पढ़कर आप सफल इंसान बन सकते है और इसमें आपको मदद करेगी नेपोलियन हिल की 12 बेस्ट पुस्तक जो पुरे विश्व में लोकप्रिय हो चुकी है।
नेपोलियन हिल द्वारा लिखी गयी 12 लोकप्रिय पुस्तकें
- सक्सेस के वैज्ञानिक सूत्र
- थिंक एंड ग्रो रिच
- सफलता के लिए 13 सर्वश्रेष्ठ आदतें
- सम्पन्नता के छिपे हुए रहस्य
- सुपर सक्सेस के गोल्डन रूल
- पॉजिटिव थिंकिंग
- मनचाही सफलता कैसे पाएं
- सुपर अमीर बनने की Master Key
- मन में है विश्वास
- हर पथ विजय पथ
- सफलता के गुरुमंत्र
- सफलता के नियम
नेपोलियन हिल ने अपनी किताबों में जिंदगी के सभी अनुभवों और लाखो सक्सेसफुल लोगों के अनुभवों को एक साथ शेयर किया है जिसमे आपको इतनी ज्यादा मात्रा में ज्ञान मिल सकता है की आप कभी न कभी एक सफल इंसान जरूर बन सकते हैं।
(1) सक्सेस के वैज्ञानिक सूत्र
जिस प्रकार एक गणित का सवाल बिना सूत्र के हल नहीं किया जा सकता ठीक वैसे ही असफलता को दूर करने के लिए सफलता के सूत्र के बारे में जानकारी होना जरुरी है तभी आपको जीवन में सफलता मिल सकती है।
लेखक ने इस किताब में सक्सेस पाने के लिए आपको क्या करना चाहिए उसके बारे में बताया है जिसे पढ़कर आपकी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है।
लेखक हमको ये बताते हैं की जिंदगी में सफल होने के लिए आपको और थोड़ी मेहनत करनी होगी और यही थोड़ी सी मेहनत एक दिन आपको सक्सेसफुल बना सकती है।
इसे भी देखें- जीवन में सफल होने के लिए 10 सबसे अच्छी किताबें
(2) थिंक एंड ग्रो रिच
अगर आपको सफल और अमीर इंसान बनना है तो आप हमेशा एक सक्सेसफुल इंसान की तरह सोचें और यकीन मानिये आपकी यही सोच आपको अमीर इंसान बनाने में काफी मदद करेगी क्योंकि इस किताब में लेखक ने इस बात को समझाया है की कैसे आप सिर्फ सोचकर अमीर बन सकते हैं।
शायद आपको नहीं पता की आपकी सोच में शक्ति होती है आप किसी भी चीज के बारे में रोज सोचिये और देखिये वो चीज एक दिन सच में साबित हो जाती है क्योंकि आप जैसा सोचते हैं ठीक वैसे ही बनते चले जाते हैं और किताब में लेखक ने इसी बात को समझाया है।
थिंक एंड ग्रो रिच किताब में नेपोलियन हिल ने सफल होने के लिए आपकी सोच को सबसे बड़ा हथियार बताया है क्योंकि जब आप कुछ सोचते हैं तो अंदर से वैसा बनने की कोशिश भी करते हैं तो अगर आपको जिंदगी में सफल या अमीर बनना है तो सबसे पहले आपको सोचना होगा और ये सब सोचने में किताब आपकी बहुत मदद करेगी।
(3) सफलता के लिए 13 सर्वश्रेष्ठ आदतें
सफलता पाने का कोई आसान रास्ता नहीं होता अगर आपको जिंदगी में सफल होना है तो आसान नहीं कठिन रास्ता चुने ऐसा इसलिए क्योंकि एक आसान रास्ता आपको आलस की खाई में गिरा देगा और एक कठिन रास्ता आपको मजबूत और अनुभवी बना देगा।
इसमें लेखक ने इस बात को बहुत अच्छे से समझाया है की किसी काम को करने के लिए समय का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि उस काम को तुरंत कर देना चाहिए।
इस किताब में लेखक नेपोलियन हिल ने बताया है की आप जिस भी काम को करना चाहते हो या जो भी काम आपको पसंद है उस काम को करने के लिए उसके बारे में पूरी जानकारी और सभी साधनों को जुटाकर तुरंत उस काम को शुरू करें।
अगर आप सोचेंगे की सब ट्रैफिक लाइट ग्रीन होगी तभी हम घर से बाहर निकलेंगे तो आप ऐसे में कभी घर से बाहर नहीं निकल सकते
इसलिए आपके पास उस काम को करने के लिए जो भी सामन उपलब्ध है उसी से शुरुवात करें और यही आदतें आपको जिंदगी में अमीर और सफल बनाती है।
इसे भी देखें- भारत के 10 सबसे अच्छे शैम्पू
(4) सम्पन्नता के छिपे हुए रहस्य
सबके अंदर एक सफल इंसान छिपा होता है लेकिन इसको बाहर कैसे लाएं इसके बारे में आपको पता होना चाहिए अगर आपको अपने अंदर के उस सफल इंसान को ढूंढ कर बाहर लाना है तो आप ”सम्पन्नता के छिपे हुए रहस्य” किताब को जरूर पढ़ें
क्योंकि ये किताब आपके अंदर छिपे उस सक्सेसफुल इंसान के सभी रहस्यों के बारे में बताती है जिसे आप आपने अंदर देख नहीं पाते हैं।
आपने देखा होगा की दुनियां में कुछ ही लोग सफल हो पाते हैं और क्या आपको पता है की ऐसा क्यों होता है, क्योंकि वो लोग अपने अंदर के उस इंसान को समझते हैं जो उनको अमीर और सक्सेसफुल बनाना चाहता है।
आपकी सफलता के सभी रहस्य आपके अंदर ही छिपे हैं बस जरूरत है तो उसे पहचानने की और जिस दिन आप उसे पहचान गए उस दिन से आप सफलता की जादुई सीधी चढ़ना शुरू कर दोगे।
इसे भी देखें- स्मार्टवॉच कितने रुपए की मिलती है
(5) सुपर सक्सेस के गोल्डन रूल
सफलता को पाने के लिए नेपोलियन हिल ने दुनियां में बहुत सी ऐसी किताबें लिखी जो विश्वप्रसिद्ध हैं और लोग इसमें बताये गए नियमो से अपनी जिंदगी बदल रहे हैं, और अगर आपको जिंदगी में सफल होना है तो आपको सफलता पाने की किताबों को पढ़ना होगा जो आपके mindset को बदलकर सक्सेस होने में आपकी मदद करेंगी।
अपनी जिंदगी को मजाक में ना लेकर इसे थोड़ी गंभीरता से मैनेज करें क्योंकि जिंदगी में जो टाइम आपको मिला है उसकी कीमत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता और इसी बात को लेखक ने इस किताब में बताया है की अगर आपको सफलता पानी है तो सफलता के सभी नियमों को बड़े ध्यान से समझना होगा तभी आप सफल इंसान बन सकते हैं।
इसे भी देखें- 10 सबसे सस्ता ब्लूटूथ इयरफोन
(6) पॉजिटिव थिंकिंग
आपकी सोच की वजह से जिंदगी पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है और आपकी सोच ही आपका फ्यूचर डिसाइड करती है जैसे अगर आप ये सोचते हैं की मै कभी भी अमीर नहीं बन सकता तो 100% सच है की आप कभी अमीर नहीं बन पाओगे और अगर आप ये सोचते हैं की मै एक दिन अमीर बन के दिखाऊंगा तो आप 100% अमीर बनोगे
किताब में लेखक ने जिंदगी में आने वाले कुछ ऐसे विचारों को बदलने की बात की है जो आपको कभी सफल नहीं होने देंगे, अगर आपके दिमाग में बस नकारात्मक विचार जैसे (मै कभी भी अमीर नहीं बन पाउँगा) आते हैं तो आप पॉजिटिव थिंकिंग किताब को जरूर पढ़ें क्योंकि पॉजिटिव सोच आपके सभी सफलता के दरवाजे खोल देगी।
दुनियां में जितने भी गरीब और मध्यम वर्ग के लोग हैं वो कभी अमीर नहीं बन पाते इसके पीछे सिर्फ एक कारण है और वो है उनकी नकारात्मक सोच ऐसे लोग हमेशा अपने आप को कोसते हैं की मै इसे नहीं कर पाउँगा या मै कभी 1 लाख महीने के नहीं कमा पाउँगा।
अगर आप यही सोचेंगे तो सही में आप कभी भी ये सब नहीं कर पाओगे इसलिए सकारात्मक सोच रखो और ये याद रखो की तुम कुछ भी कर सकते हो इस दुनियां में कुछ भी मुश्किल नहीं है।
इसे भी देखें- सुन्दर बालों के लिए 12 सबसे अच्छा शैम्पू
(7) मनचाही सफलता कैसे पाएं
आजकल इंसान जो भी काम करने की सोचता है वो कर नहीं पाता क्योंकि उसको ये नहीं पता की सफल कैसे बने और सब कुछ छोड़ कर लग जाता ही उस काम को करने में जिसे दुनियां के 90% लोग कर रहे हैं।
इसलिए लेखक ने इस किताब को उन लोगों के जिंदगी के आधार पर लिखा जिन्होंने गरीबी का सामना करते हुए भी दुनियां में एक बहुत बड़े मुकाम को हांसिल किया
इस किताब में बताई गई बातों को जानकर आप भी अपनी मन चाही सफलता पा सकते हैं क्योंकि जब गरीब परिस्थितियों में रहकर भी लोग करोड़पति बन गए तो आप कितने अमीर बन सकते हैं इस बात का रहस्य आपको इस किताब में मिल जायेगा।
(8) सुपर अमीर बनने की मास्टर की
अभी तक आपने बस पैसा कमाने के तरीकों के बारे में जाना है लेकिन अमीर बनने के बहुत कम तरीकों के बारे में आपको पता होगा क्योंकि आपने ऐसी कोई किताब ही नहीं पढ़ी जिससे आपको पता चल सके की अमीर कैसे बने और इसकी मास्टर Key क्या है।
दुनियां में बहुत से लोग पैसे कमा रहे हैं और कुछ तो अमीर हैं लेकिन ये लोग सुपर अमीर नहीं बनना चाहते क्योंकि ये लोग जहाँ है वही कम्फर्टेबल हो चुके हैं उनको सुपर अमीर नहीं बनना
या उनको ये पता ही नहीं की सुपर अमीर कैसे बने इसलिए लेखक ने इस किताब में बहुत बिस्तार से बताया है की जिंदगी में वो कौन-कौन से तरीके या नियम है जिनको फॉलो करके हम दुनियां के सुपर अमीर इंसान बन सकते हैं।
(9) मन में है विश्वास
अगर मन में विश्वास हो तो क्या कुछ नहीं किया जा सकता इसी बात को लेखक ने इस किताब के मध्यम से समझाने की कोशिश की है की अगर आप अपने मन में कुछ भी करने की ठान को चाहे वो कितना भी कठिन हो वो एक न एक दिन जरूर पूरा होता है।
जिंदगी में सफल होने के लिए आप चाहें तो इस किताब की मदद ले सकते हैं क्योंकि ये किताब आपके मन में आने वाले सभी विचारों को विश्वास दिलाती है की इसे करना बहुत आसान है
और आप इस बात को अपने मन में बिठा लो तो आपके मन को ये विश्वास हो जाता है की हाँ इसे करना तो बहुत आसान है और वो सभी काम पुरे होते हैं जिसके ऊपर आपके मन को विश्वास है।
विश्वप्रसिद्ध लेखक नेपोलियन हिल ने इस किताब को अपने जिंदगी के अनुभव के आधार पर लिखा है जिसमे आपके अंदर के गुण और मन में विश्वास के बारे में बताया गया है की कैसे मन के विश्वास की वजह से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को पा सकते हैं।
(10) हर पथ विजय पथ
अगर आप किसी कठिन काम को आसान मान ले तो आप उसे बहुत आसानी से पूरा कर सकते हैं बहुत से लोग यही सोचेंगे की ये क्या बात हुई की जो मान लिया वो कैसे होगा
इस बात को सिद्ध करती है ये किताब जिसमे आपको यही बताया गया है की अगर आपको सफल होना है या जिंदगी की रेस में विजयी होना है तो आपको अपने मन में ये विश्वास दिलाना होगा की हम असंभव को भी संभव कर सकते हैं और ऐसा करना मेरे लिए बहुत आसान काम है।
अगर आप ये मान चुके हैं की मुझसे कुछ नहीं हो सकता या मै इस काम को नहीं कर सकता तो आप इस किताब को जरूर पढ़ें क्योंकि ये किताब आपको बताती है की ब्रम्हांड की सारी शक्तियां हमारे अंदर है बस जरूरत है उसे पहचानकर जगाने की और जब आप ऐसा कर लेते हैं तो आपका मन असंभव को भी संभव बनाने के लिए तैयार रहता है।
(11) अमीरी की चाभी
जिंदगी में सफलता उनको ही मिलती है जो आने वाली समस्याओं का डंटकर सामना करने की हिम्मत रखते हैं, लेखक ने इस किताब के माध्यम से जिंदगी में आने वाली सभी समस्याओं को अवसर में बदलने की बात की है।
अगर आपके जिंदगी में कोई समस्या है जिसकी वजह से आप सफल नहीं हो पा रहे हैं तो आप इस किताब को जरूर पढ़ें क्योंकि लेखक ने इसमें सफलता के गुरुमंत्र बताये हैं जो आपकी सफलता में भरपूर योगदान दे सकते हैं।
नेपोलियन हिल ने सफलता के गुरुमंत्र किताब को उनके लिए लिखा जिनके जिंदगी में समस्याओं ने बाधा डाल रखी है और इन समस्याओं के चंगुल से बाहर निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है तो आप इस किताब को जरूर पढ़ें
इसमें लेखक ने बहुत आसान भाषा में समझाया है की कैसे आप अपने जिंदगी में आने वाली समस्याओं को एक बेहतरीन अवसर में बदल सकते हैं।
(12) सफलता के नियम
जिंदगी में सफलता उनको ही मिलती है जिनके सपनो में जान होती है और ये किताब आपके सफलता पाने के सपने में जान डालने का काम करती है क्योंकि इसमें आपको सफल होने के कुछ ख़ास नियम बताये गए हैं जिनको जानने के बाद आपको सफल होने में बहुत आसानी होगी
नेपोलियन हिल ने इस किताब में अपने जिंदगी के सभी अनुभवों को शेयर किया है जिसमे आपको कुछ खास नियमों के बारे में बताया गया है जिनको सफल होने के लिए जिंदगी में अपनाना बहुत जरुरी है।
निष्कर्ष (Conclusion)
इस पोस्ट में बताई गयी किताबों को पढ़कर आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और जिंदगी में सफल हो सकते हैं। जिंदगी में सफल होने के लिए नेपोलियन हिल की 12 सबसे अच्छी किताबें आपकी मदद करती हैं और ये वही पुस्तकें हैं जिसे विश्वप्रसिद्धि प्राप्त है।
जिसे पढ़कर लाखों लोगों की जिंदगी में बदलाव हुवा और बहुत से लोग अपनी जिंदगी में काफी सक्सेसफुल भी हुए, अगर आपको भी अपनी जिंदगी बदलनी है तो इनमे से किसी भी किताब को आप पढ़ सकते हैं क्योंकि जिंदगी में सफल होने के लिए नेपोलियन हिल की ये 12 सबसे अच्छी किताबें आपकी काफी मदद कर सकती हैं।