अगर आपको जिंदगी में सफल होना है तो आपको दुनियां की सबसे अच्छी किताबों को जरूर पढ़ना चाहिए इसलिए आज हम जीवन में सफल होने के लिए 10 सबसे अच्छी किताबें लेकर आये हैं जिसे दुनियां के सबसे अमीर और सक्सेस्फुल लोगों के अनुभवों के आधार पर लिखी गयी हैं, जिसे पढ़कर आप उन सक्सेस्फुल लोगों के विचारो को समझ सकते हैं जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी ये समझने में लगा दिया की सक्सेस्फुल कैसे बने।
भविष्य में हमारी जिंदगी कैसी होगी ये सब इस बात पर निर्भर करता है की हम कैसी किताबों को पढ़ते है इसलिए भारत में अधिकतर लोग सफल होने से पहले यही सोचते हैं की सफल होने के लिए कौन सी किताब पढ़े जो हमारी जिंदगी बदल सके
तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि यहाँ पर आपको टॉप 10 सक्सेसफुल बनाने वाली हिंदी की सबसे अच्छी मोटिवेशनल किताबों की लिस्ट तैयार की गयी है जिसे पढ़ने के बाद 100% निश्चित आपको सफलता मिल जाएगी।
Table of Contents
Top 10 Best Success books in hindi
यही वो टॉप 10 प्रेरणादायक किताबें हैं जिसे पढ़कर बहुत से लोग आज अपनी जिंदगी में सक्सेस हो चुके हैं, और अगर आपको भी इनकी तरह सफलता को पाना है तो आपको इन सभी किताबों को पुरे ध्यान से पढ़ना होगा क्योंकि ये किताबें आपकी सोच बदल सकती हैं।
सफलता की किताब | लेखक |
बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी | जॉर्ज एस क्लैसन |
थिंक एंड ग्रो रिच | नेपोलियन हिल |
सक्सेस प्रिंसिपल्स | जैक कैनफील्ड |
आखिरी किताब | पुष्कर राज ठाकुर |
रिच डैड पुअर डैड | रोबर्ट टी कियोसाकी |
धन संपत्ति का मनोविज्ञान | मॉर्गन हौसल |
मनचाही सफलता कैसे पाएं | नेपोलियन हिल |
सुपर सक्सेस के गोल्डन रूल्स | नेपोलियन हिल |
पॉजिटिव थिंकिंग | नेपोलियन हिल |
सीक्रेट्स ऑफ सेल्फ मेड मिलियनेर | ब्रायन ट्रेसी |
जीवन में सफल होने के लिए 10 सबसे अच्छी किताबें (अमीर बनाने वाली किताब)
अगर आपको अपने जिंदगी में सफलता पानी है और आप ये सोच रहे हैं की सक्सेसफुल बनने के लिए क्या करें तो आपको इन टॉप 10 बुक्स को पढ़ना बहुत जरुरी है क्योंकि ये सब आपके पढ़ने योग्य किताबें हैं जो आपको सफल इंसान बनने में बहुत मदद करती है।
(1) बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी
लेखक | जॉर्ज एस क्लैसन |
पेज | 128 |
भाषा | हिंदी |
कीमत | 226 |
वजन | 250 ग्राम |
प्रकाशन तिथि | 20 जुलाई 2021 |
प्रकाशक | डायमंड बुक्स |
इसको पढ़ने के बाद आपको ये समझ आ जायेगा की कैसे एक गरीब इंसान भी अपने थोड़े थोड़े पैसे को बचाकर एक बहुत बड़े धन में बदल सकता है। इसमें लेखक आपको बताते हैं
की जब आप अपन पैसे को खर्च न करके थोड़ा थोड़ा बचत करते रहते हैं तो वो पैसा एक बीज की तरह एक दिन पेड़ का रूप ले लेता है और उस पेड़ से फल मिलते हैं।
George S. Clason द्वारा लिखी गई किताब बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी लोगों के द्वारा पसंद की जाने वाली सबसे पहली सफल किताब है जिसमे आपको कम समय में अमीर बनने के सभी सीक्रेट्स के बारे में बताया गया है।
ठीक इसी प्रकार ये किताब आपको बहुत ही अच्छे से ये समझा देती है की कैसे आप थोड़ा थोड़ा करके अपने पैसे को इन्वेस्ट करके या फालतू की चीजों में ना खर्च करके अपने पैसे को बचा सकते हैं और उसे बढ़ा सकते हैं जिससे आप एक दिन सफल इंसान बन सकते हैं।
बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी किताब क्यों पढ़ना चाहिए?
इस किताब को पढ़ने से आप जिंदगी में बचत के फायदे को अच्छे से समझ सकते हैं और अपने पैसे को फालतू का खर्च न करके उसे इकठ्ठा करके रखें या उस पैसे से एक ऐसी चीज खरीदें जो आपको पैसा कमाकर दे सके।
ये किताब आपको पैसों की बचत, अमीर और अपने धन संपत्ति के बारे में समझने में आपकी मदद करती है जिसे जानने के बाद शायद आप एक सक्सेसफुल इंसान बन सकते हैं।
इसे भी देखें- 10 बेस्ट दिमाग तेज करने वाली किताबें
(2) थिंक एंड ग्रो रिच
लेखक | नेपोलियन हिल |
पेज | 264 |
भाषा | हिंदी |
कीमत | 96 |
वजन | 320 ग्राम |
प्रकाशन तिथि | 1 मार्च 2016 |
प्रकाशक | फिंगरप्रिंट प्रकाशन |
क्या आपको पता है की गरीब और अमीर की सोच में क्या अंतर होता है, एक गरीब इंसान सिर्फ यही सोचता है की मै कभी भी अमीर नहीं बन सकता या मै नहीं कर सकता लेकिन वही एक अमीर और सक्सेसफुल इंसान ये कभी नहीं सोचता है
नेपोलियन हिल के द्वारा लिखी गयी थिंक एंड ग्रो रिच किताब दुनिया की नम्बर वन किताब है जिसे हर कोई पढ़ना चाहता है क्योंकि इसमें लेखक आपको ये समझाने की कोशिश करते हैं की कैसे आप सिर्फ सोचकर अमीर हो सकते हैं।
ये है नेपोलियन हिल की तहलका मचाने वाली सबसे लोकप्रिय किताब जिसे करोड़ों लोगों ने काफी पसंद किया है क्योंकि इसमें आपको बताया गया है की कैसे आप अपनी सोच को बदलकर एक अमीर और सक्सेसफुल इंसान बन सकते हैं।
की मै ये नहीं कर सकता अमीर और गरीब की सोच में यही सबसे बड़ा अंतर है इसलिए एक गरीब अपनी सोच की वजह से कभी सक्सेसफुल नहीं बन पाता है और एक अमीर इंसान बस सोचकर ही अमीर और सक्सेसफुल बन जाता है।
ये पूरी तरह से सिद्ध हो चूका है की आप अपने दिमाग में जैसा सोचते है ठीक वैसा आपके जिंदगी में होता है या आप जैसा सोचते हैं वैसा ही आप बन जाते हैं इसलिए इस किताब में आपको जो महत्वपूर्ण पॉइंट्स बताये गए हैं वो आपकी सोच को बदलकर एक सक्सेसफुल इंसान बनने आपकी में मदद करेंगे।
थिंक एंड ग्रो रिच किताब क्यों पढ़ना चाहिए?
अगर आपके दिमाग में हमेशा नकारात्मक बातें जैसे ये मुझसे नहीं होगा, मै इसे कभी नहीं कर सकता और लोग क्या सोचेंगे तो आप इस किताब को जरूर पढ़ें क्योंकि ये किताब आपकी सोच बदल सकती है।
इस किताब को पढ़ने का सबसे बड़ा फायदा ये है की इसके हर एक अध्याय में आपको अमीर बनने के रहस्यों को बताया गया है जो सिर्फ आपके सोचने से पूरा हो सकता है।
इसे भी देखें- नेपोलियन हिल की 12 सबसे अच्छी किताबें
(3) सक्सेस प्रिंसिपल्स
लेखक | जैक कैनफील्ड |
पेज | 224 |
भाषा | हिंदी |
कीमत | 221 |
वजन | 260 ग्राम |
प्रकाशन तिथि | 20-01-2021 |
प्रकाशक | प्रभात प्रकाशन |
सक्सेस प्रिंसिपल किताब आपको सिखाती है की आपको जिंदगी में किसी भी काम को करने से डरना नहीं है आपको जो काम पसंद आता है या आपको जिस चीज में इंट्रेस्ट है उसे करने से कभी डरना नहीं चाहिए अगर आप उस काम को हमेशा कल पर ताल रहे हैं तो आप जिंदगी में कभी सफल इंसान नहीं बन सकते
जिंदगी में हमेशा डर डर के जीना आपको हमेशा असफलता की खाई में धकेलने के जैसा है इसलिए कोई भी काम करने से बिलकुल भी घबराना नहीं चाहिए और इस किताब में लेखक जैक कैनफील्ड ने भी यही समझाने की कोशिश की है।
इस किताब में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो आपको जिंदगी के उस छोर तक पहुँचाने में आपकी मदद करती हैं जहाँ पर आपको होना चाहिए और वही है आपकी सफलता का सबसे बड़ा रास्ता
इसमें लेखक ने आपकी जिंदगी में या आपके मन में आने वाली सभी बाधाएं जो आपको सफल होने से रोक रही है उनका सामना कैसे करना है उसके बारे में बिस्तार से समझाया है।
इसलिए आप अपने उस काम से प्यार कीजिये जो आपको पसंद है और उसे करते जाइये आपको एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।
सक्सेस प्रिंसिपल्स किताब क्यों पढ़ना चाहिए?
क्योंकि इसमें लेखक ने बहुत ही अच्छी चीज बताई है जिसको समझकर आप जिंदगी में एक सफल इंसान बन सकते हैं, दुनियां में 90% लोग गरीब केटेगरी में आते हैं क्योंकि उनको बस कमाने और खाने से मतलब है।
अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए वो कभी काम नहीं करते क्योंकि उनको हमेशा ये डर रहता है की अगर मै फेल हो गया तो या ये मुझसे नहीं होगा इसलिए इस किताब को पढ़ने से आपके मन में बैठा डर ख़त्म होकर सक्सेस का रूप ले लेता है।
इसे भी देखें- टच वाली घडी की कीमत 2023
(4) आखिरी किताब
लेखक | पुष्कर राज ठाकुर |
भाषा | हिंदी |
कीमत | 203 |
वजन | 200 ग्राम |
प्रकाशन तिथि | 11 अप्रेल 2019 |
प्रकाशक | Invincible प्रकाशन |
अगर आप अपनी जिंदगी को लेकर सीरियस हो और आप ये नहीं जानते की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए क्या किया जाय तो आप इस किताब को जरूर पढ़ें क्योंकि ये किताब दुनिया की सबसे शक्तिशाली किताबों में से एक है जो आपकी सोच बदलकर बेशुमार दौलत का मालिक बनने ने मदद करेगी
लेखक ने इसमें बहुत गंभीरता से बताया है की अगर आपको सक्सेस पाना है तो सबसे पहले खुद को अच्छे से समझना होगा और जिस दिन आपने खुद को अच्छे से समझ लिया उस दिन से आप सफलता की सीढियाँ चढ़ाना शुरू कर दोगे
आपको एक सफल इंसान बनाने के लिए इस किताब में पुष्कर राज ठाकुर ने इंसान के 2 वर्जन के बारे में बात की है एक वो जो आप अभी हो और दूसरा वो जो आप भविष्य में बनना चाहते हो तो अगर आप इस चीज को अच्छे से समझ जाएँ तो आपको सफल इंसान बनने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा
आखिरी किताब क्यों पढ़ना चाहिए?
इसमें कामयाबी के वो 40 नियम बताये गए हैं जिससे आपका दिमाग हमेशा मोटीवेट रहता है हर उस काम को करने के लिए जो आपको एक सफल इंसान बनाते हैं आप इस किताब में बताये गए सभी महत्वपूर्ण नियमों को अपनी जिंदगी में उतारें तो आप सफल इंसान बन सकते हैं।
इसे भी देखें- 1 से 15 साल के बच्चों के स्टाइलिश कपड़े
(5) रिच डैड पुअर डैड
लेखक | रॉबर्ट टी कियोसाकी |
पेज | 320 |
भाषा | हिंदी |
कीमत | 235 |
वजन | 290 ग्राम |
प्रकाशन तिथि | 1 जनवरी 2013 |
प्रकाशक | मंजुल प्रकाशन |
इस किताब में लेखक ने बताया है की आप बिना काम किये कैसे सक्सेसफुल इंसान बन सकते हैं जिसके लिए आपको काम करने की जरूरत नहीं है आप अपने जगह अपने पैसे को काम पर लगा सकते हैं जो आपको पैसा कमाकर देंगे ठीक उसी प्रकार जैसे एक पेड़ बड़ा होने के बाद आपको फल देता है।
ये पुस्तक लोगों के मन बसे इस विचार को झूठा साबित करती है की अमीर और सक्सेसफुल होने के लिए ज्यादा कामना जरुरी है और ज्यादा कमाने के लिए ज्यादा काम करना
रिच डैड पुअर डैड किताब आपको पैसे की समझ और ऐसी कई बाते जो आपके स्कूल और कॉलेज में नहीं बताई जाती उसके बारे में बताती है जो आपको एक सफल इंसान बनने में कामयाब किताब है।
रिच डैड पुअर डैड किताब क्यों पढ़ना चाहिए?
अक्सर लोग उन फालतु चीजों को बेवजह खरीद लेते हैं जिसकी उनको जरूरत नहीं होती या एक ऐसी चीज जो आपके जेब से पैसा खाती हो और आप रोज अपने पैसे को खर्च किये जा रहे हैं, तो अगर आपको पैसे की समझ नहीं है और हाथ आया पैसा ज्यादा टाइम तक आपके पास नहीं टिकता तो आप इस किताब को जरूर पढ़ें।
इसे भी देखें- पूरे शरीर को गोरा करने वाली क्रीम
(6) धन संपत्ति का मनोविज्ञान
लेखक | मॉर्गन हौसल |
पेज | 236 |
भाषा | हिंदी |
कीमत | 88 |
वजन | 360 ग्राम |
प्रकाशन तिथि | 25 जून 2021 |
प्रकाशक | Jaico प्रकाशन |
लेखक कहते हैं की अगर आपके पास बहुत पैसा है लेकिन आपको पैसे को कैसे मैनेज करना है या उसे काम पर कैसे लगाना है इसकी जानकारी नहीं है और आप बस खर्च किये जा रहे हो तो याद रखना एक दिन आप अमीर से गरीब बन जाओगे।
और अगर आपके पास बहुत थोड़े पैसे हैं और आपको पैसे की समझ आ गयी है तो आप उसी पैसे को सही जगह इन्वेस्ट करके एक बहुत अमीर इंसान बन सकते हो।
एक सक्सेसफुल इंसान गरीब हो सकता है और एक गरीब इंसान सक्सेसफुल इंसान बन सकता है ये सिद्ध करती है ये किताब जिसको नाम दिया गया धन सम्पत्ति का मनोविज्ञान जिसमे आपको पैसे से पैसा बनाने के तरीकों के बारे में बताया गया है।
लेखक बताते हैं की अगर आपने पैसे के विज्ञान को अच्छे से समझ लिया तो आप गरीब से अमीर बन सकते हो और आप पैसे के विज्ञानं को नहीं समझना चाहते तो आप अमीर से गरीब बन जाओगे
साइकोलॉजी ऑफ मनी किताब क्यों पढ़ना चाहिए?
खासकर अगर आपको पैसे की कीमत नहीं पता और आप अपने पैसे को ऐसी ही कही पर खर्च कर देते हैं तो आपको साइकोलॉजी ऑफ मनी किताब जरूर पढ़नी चाहिए क्योंकि इसमें आपको पैसे से पैसा कमाने और अपने पैसे को बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताया गया है।
इसे भी देखें- मोबाइल वाली घडी का रेट 2023
(7) मनचाही सफलता कैसे पाएं
लेखक | नेपोलियन हिल |
पेज | 129 |
भाषा | हिंदी |
कीमत | 226 |
प्रकाशन तिथि | 23 दिसम्बर 2017 |
प्रकाशक | प्रभात प्रकाशन |
दुनियां के वो लोग जो हमारी तरह ही एक आम आदमी थे लेकिन उन्होंने ऐसा क्या किया जो आज दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने ऐसे बहुत से अरबपतियों और पूंजीपतियों की सफलताओं के बारे में लेखक ने इस किताब में बताया है जिसे जानने के बाद आप भी मनचाही सफलता पा सकते हैं।
दुनियां में कुछ ऐसे भी महानपुरुष पैदा हुए जो एक बहुत गरीब परिवार से होकर भी आसमान की उन ऊंचाइयों को छू लिया जो एक अमीर इंसान भी नहीं छू सकता था, और उन्होंने सिर्फ मेहनत के दम पर अपनी जिंदगी में मनचाही सफलता पायी
गरीब होने पर भी उन्होंने जिंदगी में कुछ ऐसा काम किया जिससे वो दुनियां के सबसे अमीर और सक्सेसफुल इंसान बने जिनका नाम बच्चा बच्चा भी जानता है।
इस किताब में लेखक ने इन सभी गरीब सक्सेसफुल लोगों जे जिंदगी के अनुभवों को हमारे साथ इस किताब के माध्यम से शेयर किया है जिसे पढ़कर आप भी मनचाही सफलता पा सकते हैं।
मनचाही सफलता किताब क्यों पढ़ना चाहिए?
नेपोलियन हिल के द्वारा लिखी गयी किताब मनचाही सफलता आपको दुनियां के उन लोगों के कारनामे से प्रेरित करती है जनके पास कुछ ना होने पर भी उन्होंने दुनियां में खूब पैसा कमाया और एक सक्सेसफुल इंसान बने।
इसे भी देखें- 7 से 15 साल की लड़कियों के लिए कपडे
(8) सुपर सक्सेस के गोल्डन रूल्स
लेखक | नेपोलियन हिल |
पेज | 192 |
भाषा | हिंदी |
कीमत | 168 |
वजन | 180 ग्राम |
प्रकाशन तिथि | 1 जनवरी 2020 |
प्रकाशक | प्रभात प्रकाशन |
दुनियां में सफल लोगों की सफलता के सभी राज नेपोलियन हिल से इस किताब में लिखा है जिसमे सक्सेस के नियमों को समझाया गया है।
नेपोलियन हिल अपने समय के सबसे बेस्ट लेखक थे जिन्होंने ऐसी सफल किताबें लिखी जो दुनियां में खूब पसंद की गयी बहुत से लोग इनकी किताबों से मोटीवेट होकर जिंदगी में सफलता को प्राप्त किया है।
इनकी नम्बर वन किताबों में से एक सुपर सक्सेस के गोल्डन रूल एंड्रयू कारनेगी, एलेक्जेंडर ग्राहम बेल और हेनरी फोर्ड जैसे गरीब लोगों के सफलता के रहस्य पर आधारित है
सुपर सक्सेस के गोल्डन रूल्स किताब क्यों पढ़ना चाहिए?
ये किताब आपको मोटीवेट करती है की कैसे झोपडी में रहकर गरीबों की जिंदगी जीकर भी दुनियां में बहुत से लोग सफल इंसान बन गए तो जब इन्होने कर दिखाया तो आप इस मॉर्डन ज़माने में रहकर क्या कुछ नहीं कर सकते।
इसे भी देखें- 13 बेस्ट गोरा होने के लिए साबुन
(9) पॉजिटिव थिंकिंग
लेखक | नेपोलियन हिल |
पेज | 152 |
भाषा | हिंदी |
कीमत | 127 |
वजन | 150 ग्राम |
प्रकाशन तिथि | 1 जनवरी 2020 |
प्रकाशक | प्रभात प्रकाशन |
इस किताब को पढ़ने से आपके मन में चल रहे सभी नकारात्मक विचार सकारात्मक विचारों में बदल जायेंगे क्योंकि लेखक ने इस किताब में सफलता पाने के 10 गोल्डन नियम बताये हैं जो आपकी जिंदगी को बदल सकते हैं।
दुनियां में कोई भी ऐसा इंसान नहीं है जिसकी जिंदगी में कोई समस्या ना हो हर इंसान दुखी है चाहे वो सफल है या असफल इसका कारण है इंसान की नकारात्मक सोच, अगर आप हमेशा नकारात्मक चीजें सोचते हैं तो आप जिंदगी में कभी सक्सेसफुल नहीं हो सकते क्योंकि जैसा आप सोचेंगे वैसा ही आप बनेंगे
लेखक ने इस किताब में खुशियों और सफलताओं को पाने का 10 गोल्डन नियम बताया है जिसे जानने के बाद आपका जीवन पूरी तरह से बदल सकता है।
पॉजिटिव थिंकिंग किताब क्यों पढ़ना चाहिए?
ये किताब आपके दिमाग में आने वाले नकारात्मक विचारों को आपसे दूर करने में आपकी मदद करती है जिससे आप हमेशा सकारात्मक चीज सोच पाते है और अपने जीवन में सफल होने के लिए तैयार हो पाते हैं इसलिए ये किताब आपको अंदर से एक सफल इंसान बनाती है।
इसे भी देखें- लैपटॉप की कीमत 5000-10000
(10) सीक्रेट्स ऑफ सेल्फ मेड मिलियनेर
लेखक | ब्रायन ट्रेसी |
पेज | 84 |
भाषा | हिंदी |
कीमत | 114 |
वजन | 82 ग्राम |
प्रकाशन तिथि | 16 फेब्रुअरी 2015 |
प्रकाशक | हार्पर हिंदी प्रकाशन |
दुनियां में बहुत से लोग मिलते हैं जिनका सपना होता है की वो लोग भी करोड़पति बने और अपनी जिंदगी को खुल कर जियें लेकिन उनके पास ये सब कुछ करने के लिए जानकारी नहीं होती या उनका किसी ऐसे काम का अनुभव नहीं होता जो उनको करोड़पति बनने में मदद करे।
लेखक इस किताब को लिखने से पहले बहुत से ऐसे लोगों से मिले जो पहले से काफी सक्सेसफुल थे जिनके पास वो सब कुछ था जो एक करोड़पति इंसान के पास होता है।
लेखक ने इनसभी करोड़पतियों और पूजीपतियों के व्यक्तिगत अनुभवों और काफी सोचने और समझने के बाद हमारे बिच सक्सेस के 21 सीक्रेट्स को शेयर किया जो एक आम इंसान को करोड़पति बनने में हेल्प करते हैं।
लेखक ने सफलता के इस 21 नियमों को खोजने में अपने जिंदगी के 15 साल लगा दिए और कुछ ऐसे महत्वपूर्ण सुझावों को बुक में जोड़ा जिसको पढ़कर हर कोई हैरान हो सकता है की जिंदगी की इतनी बड़ी बात इतने आसान शब्दों में कैसे बताई गयी है।
सेल्फ मेड मिलियनेर किताब क्यों पढ़ना चाहिए?
अगर आपके सपने बड़े हैं और आपको उन सपनो को पूरा करने के लिए करोड़पति बनना है तो आपको इस किताब में बताये गए सफलता के 21 नियम जिसे लेखक ने 15 साल गवां कर ढूंढे है उसे जरूर पढ़ना चाहिए और उससे सीखकर अपने जिंदगी में उन सभी नियम को लागु करें एक दिन आप भी सक्सेसफुल हो जाओगे।
इसे भी देखें- 100% शुद्ध पतंजलि गोरा होने की क्रीम
निष्कर्ष- Conclusion
सभी लोग सफल होना चाहते हैं लेकिन सफल होने के लिए मेहनत कोई नहीं करना चाहता सबको शॉर्टकट में सफलता चाहिए अगर आप भी ऐसा कुछ भी करते हैं तो ऐसा करके आप कभी सफल इंसान नहीं बन सकते है। अपनी जिंदगी में सफल होने के लिए एकमात्र रास्ता यही है की अमीर बनाने वाली किताब को पढ़ें क्योंकि दुनियां की 5% अमीर लोग अमीर होने से पहले किताबों का ही अध्यन करते थे।
लेकिन आज जीवन में सफल होने के लिए 10 सबसे अच्छी किताबें जो हमने आपको बताई है उनको पढ़कर अपने जिंदगी में उन चीजों को उतारें इम्प्लीमेंट करें तब कहीं जाकर आप सक्सेसफुल इंसान बन सकते हैं।